logo
Latest

नवरात्रि पर नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी को निमंत्रण पत्र भेंट किया


सनातन संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकजुटता को समर्पित होगा महोत्सव : बंतो कटारिया

पंचकूला : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर होटल पल्लवी ग्रांड, सेक्टर-5, पंचकूला द्वारा नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी को निमंत्रण पत्र भेंट कर महोत्सव में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग, हरियाणा की चेयरमैन श्रीमती बंतो कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, होटल पल्लवी के निदेशक राजीव गुप्ता एवं दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक राजीव गुप्ता एवं दिनेश गुप्ता ने बताया कि नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव का उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व को श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरबा और डांडिया हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे एवं एकजुटता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।


दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महोत्सव में पारंपरिक रंग, संगीत, नृत्य और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकजुटता को समर्पित एक सांस्कृतिक उत्सव होगा।
उन्होंने पंचकूला के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस नौ दिवसीय महोत्सव में शामिल होकर नवरात्रि की खुशियों को साझा करें और भारतीय संस्कृति की इस सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।
उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान और संस्कार हमारी शान हैं। हमारी कोशिश है कि नवरात्रि का यह महोत्सव पंचकूला में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का यादगार उत्सव बने।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top