logo
Latest

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर युवा कांग्रेस मुखर।


कांग्रेसियों ने चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन।

15 दिन में सुधार की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

ऋषिकेश/ उत्तराखंड  लाइव राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ऋषिकेश के पदाधिकारियों ने चिकित्सा अधीक्षक, एस.पी.एस. राजकीय चिकित्सालय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा के नेतृत्व में सौंपा गया।

युवा कांग्रेस ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी, ICU में पर्याप्त मानव संसाधन नहीं होने, OPD और बिलिंग काउंटर पर मरीजों की भीड़, दवा वितरण, जांच सुविधाओं तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

ज्ञापन में युवा कांग्रेस की ओर से अस्पताल प्रशासन के समक्ष 11 प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, ICU में पर्याप्त डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था, 24×7 इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करना, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की नियमित सुविधा, OPD व बिलिंग काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता शामिल हैं।

इसके अलावा पैथोलॉजी जांच की बेहतर सुविधा, महिला एवं स्त्री रोग सेवाओं में सुधार, अस्पताल में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था तथा मरीजों और तीमारदारों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय की व्यवस्था की मांग भी की गई।

15 दिन का अल्टीमेटम

युवा कांग्रेस ने अस्पताल प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में यदि व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं किया गया तो भारतीय युवा कांग्रेस ऋषिकेश की ओर से चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से आंदोलन की स्थिति में संबंधित विभाग और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।

ज्ञापन सौंपने वालों में सौरव वर्मा, विशाल स्नेह, हिमांशु कश्यप, निशांत बागरी, अभिषेक बंसल, आशीष चौहान, मनीष राजभर, जतिन चौधरी, विनीत सेमल्टी, सागर कोयल, अभिषेक राम, सिद्धार्थ सिंह, राहुल सहानी सहित युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top