logo
Latest

हरचंद सिंह बरसट ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से की विशेष मुलाकात


मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावी रणनीति पर हुई अहम चर्चा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी, पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल से विशेष मुलाकात की। इस मौके पर स. बरसट ने श्री अरविंद केजरीवाल को फूलों के गुल्दस्ता भेंट किया और पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, पार्टी की गतिविधियों और संगठन को ओर मजबूत करने के लिये किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस अहम मुलाकात के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों के मद्देनजर बनाई जा रही रणनीतियों व योजनाओं के संबंध में अहम चर्चा हुई। स. हरचंद सिंह बरसट ने राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल को अवगत कराया कि पंजाब में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और सरकार की जन-हितैषी नीतियों और लोक भलाई कार्यों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।

स. बरसट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान सभी वादे और गारंटियां पूरी की गई हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, किसानी सहित हर क्षेत्र में सरकार की ओर से लोक हित में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल का मार्गदर्शन हमेशा हमारे लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहा है। पंजाब की लीडरशिप और पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के विकास और लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। आने वाले समय में पार्टी राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top