logo
Latest

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन द्वारा युवा कवि गोष्ठी का आयोजन


पंचकूला : राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, पंचकूला इकाई द्वारा युवा कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ट्राइसिटी के युवा कवियों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, प्रकृति, प्रेम एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित कविताओं की सभी ने सराहना की।


इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, संरक्षक रमेश मित्तल, ओम स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी के चांसलर व संरक्षक डॉक्टर पुनीत गोयल, गुजरात एवं चंडीगढ़ के प्रभारी सुरेंद्र सिंगला, चंडीगढ़ प्रांत की अध्यक्षा डॉ संतोष गर्ग, महासचिव अनिल चिंतक , पंचकूला जिला अध्यक्ष डॉ नवदीप बंसल, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गोष्ठी में हिमांगी शर्मा (पंचकूला), यश कांसल (चंडीगढ़), पवन शर्मा ‘मुसाफिर’ (रायपुर खुर्द, चंडीगढ़), प्रभात पांडेय (सारंगपुर), करिश्मा वर्मा (चंडीगढ़), रवि कटारिया (मोहाली), कीर्ति (चंडीगढ़), रंजन मंगोत्रा व विजेंद्र चौहान ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का काव्य पाठ किया। सभी रचनाकारों को अतिथियों एवं श्रोताओं ने भरपूर सराहना और उत्साहवर्धन प्रदान किया।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि युवा साहित्यकार समाज की नई चेतना के वाहक हैं और उनकी सशक्त लेखनी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत में महासचिव अनिल चिंतक द्वारा सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top