logo
Latest

ढालवाला ऋषिकेश में हर्षोल्लास और देशभक्ति के नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा।


ऋषिकेशपुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला ऋषिकेश में 14 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीरता का प्रतीक है। देश की रक्षा करते हुए वीर सैनिकों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है, ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का प्रमुख कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होना भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

तिरंगा यात्रा पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर 14 बीघा, कैलाश गेट, ढालवाला और राजीव नगर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

यात्रा में विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, जयेंद्र चमोली, सुनील राजपूत, नरेश पुंडीर, आशीष चौहान, बिशन सिंह नेगी, विपिन डोभाल, कीर्ति नौटियाल, विवेक डोभाल, कुलदीप सिंह, विनोद कठैत, आशीष डोडिया एवं ममता काला सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top