logo
Latest

सदाबहार गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती का भव्य आयोजन


चंडीगढ़। सदाबहार गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती पर उनके प्रशंसक और धर्मार्थ क्लब सरहिंद की ओर से 31 अगस्त को टैगोर थियेटर, चंडीगढ़ में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित किशोर कुमार नाइट में देश-विदेश से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बाँधा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मशहूर गायक बिश्वनाथ मुखर्जी ने गीत “जिंदगी एक सफर है सुहाना” से किया। इस खास मौके पर शिखा टंडन (यूएसए) भी विशेष रूप से शामिल हुईं।

  • वीरेंद्र धीमान और तनिष्का ने “तेरा मेरा दिल से दिल मिल गया” गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
  • एचसीएस अधिकारी जगदीप डांडा और राधिका ग्रोवर ने “मैं तेरे प्यार में पागल” की शानदार प्रस्तुति दी।
  • डॉ. गुरप्रीत सिंह मावी और सुचेता ने “पिया पिया मोरा जिया पुकारे” गाकर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।
  • किशोर कुमार फैन क्लब के वाइस प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह ने “वादा तेरा वादा” गीत से खूब रंग जमाया।
  • नंदकिशोर और दिव्यांशी ने “हाल कैसा है जनाब का” गीत प्रस्तुत किया।
  • डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने “कोई रोको ना दीवाने को”, जबकि अभिजीत पटियाला और शुभांगानी पटियाला ने “दिल की बातें दिल ही जाने” पेश कर दर्शकों को पुरानी यादों में ले गए।
  • अंत में अभिजीत ने “अकेला गया था मैं” गाकर महफिल को यादगार बना दिया।
  • कार्यक्रम में किशोर कुमार के यादगार नग्मों ने श्रोताओं को भावुक कर दिया और थियेटर तालियों से गूंज उठा।
TAGS: No tags found

Video Ad


Top