logo
Latest

स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।


मुनि की रेती। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 27वीं पुण्यतिथि पर श्री गंगा गौ सेवा समिति एवं राज्य स्वतंत्रता आंदोलनकारी मंच के संयुक्त तत्वावधान में इंद्रमणि बडोनी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बडोनी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में शत्रुघ्न मंदिर के महंत एवं राज्य सैनानी मंच के संरक्षक मनोज प्रपन्नाचार्य तथा मंच के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेमवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वर्गीय बडोनी के योगदान को याद किया।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक भारत भूषण कुकरेती, सूर्यचंद्र सिंह चौहान, विनोद बड़थ्वाल, उपेंद्र उनियाल, योगेश बहुगुणा, जगदीश उनियाल, सुनील कपरूवान, संस्कृत शिक्षक सुभाष डोभाल, सामाजिक युवा कार्यकर्ता मनोज मलासी, सीमा बिजल्वाण, हीरालाल डंगवाल, देवेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड की पहचान, अस्मिता और राज्य निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके संघर्ष और विचार आज भी उत्तराखंडवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का संचालन सुभाष डोभाल ने किया। उन्होंने अपने प्रभावशाली और अनूठे अंदाज में कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंद्रमणि बडोनी के जीवन और योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top