logo
Latest

पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर ढालवाला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।


ऋषिकेशपुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी, प्रबंध समिति के उप प्रबंधक गजेंद्र प्रसाद उनियाल, संरक्षक डॉ. दिनेश शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया।

इस अवसर पर उप प्रबंधक गजेंद्र प्रसाद उनियाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ था, इसलिए प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उनके त्याग और बलिदान पर गर्व होना चाहिए।

विद्यालय के संरक्षक डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक आंदोलन हुए और असंख्य लोगों ने बलिदान दिया। विद्यार्थियों को अमर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करने, नियमित रिवीजन करने तथा अतिरिक्त तैयारी करने का आह्वान किया, ताकि वे विद्यालयी शिक्षा के साथ भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आजादी आसानी से प्राप्त नहीं हुई। स्वतंत्रता के लिए सैकड़ों लोगों ने अपना बलिदान दिया। विद्यार्थियों को इन बलिदानों को सदैव याद रखना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होने के नाते प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान एवं अपने मौलिक अधिकारों का ज्ञान होना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मिष्ठान वितरित किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिनेश चंद्र सकलानी, वीरेंद्र किशोर गौड़, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, सुनील कुमार राजपूत, दिवीशंकर नैथानी, बिशन सिंह नेगी, आशीष चौहान, जयेंद्र प्रसाद चमोली, नरेश पुंडीर, विवेक डोभाल, विपिन डोभाल, विनोद कठैत, ममता काला, आशीष डोडिया, कुलदीप सजवान, कीर्ति दत्त नौटियाल एवं रमेश गुनसोला सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top