logo
Latest

चंडीगढ़ में सेवा संकल्प अभियान, 90 यूनिट रक्तदान और बेबी केयर किट वितरण


पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने आयोजित किए सेवा कार्यक्रम, शहरभर में जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’

चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को शहर में जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी केयर किट वितरण, रक्तदान शिविर, वरिष्ठ नागरिकों को फल वितरण तथा विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी केयर किट

अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे जनरल हॉस्पिटल, सेक्टर 16 में हुई। यहां नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी डायपर पैंट्स और बेबी केयर किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. सुमन सिंह, डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. सद्भावना, भाजपा मेडिकल सेल के प्रदेश अध्यक्ष ललित तकियार, मेडिकल सेल इंचार्ज डॉ. संजीव भाटिया, स्टेट मीडिया प्रभारी रवि रावत, जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनू सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज, सेक्टर 32 में भी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी डायपर पैंट्स और बेबी केयर किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में जिला प्रधान रविंद्र मलिक और मंडल प्रधान रिचा वर्मा उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रह

भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल वर्मा की ओर से मार्बल मार्केट में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया। इस दौरान कुल 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों को फल वितरित

ओबीसी मोर्चा की ओर से सेक्टर 15 स्थित सीनियर सिटिजन होम में भी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वरिष्ठ नागरिकों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर वृद्धजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

शहरभर में जले ‘आशीर्वाद के दीये’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कला ग्राम सेक्टर 13, रेलवे स्टेशन सेक्टर 13, पीजीआई न्यू ब्लॉक सेक्टर 12, बर्ड पार्क सेक्टर 6, स्टूडेंट हॉस्टल कॉमर्स कॉलेज सेक्टर 50, हॉकी स्टेडियम सेक्टर 42, सेक्टर 17 प्लाजा, कमांड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 17, एयर फोर्स हेरिटेज सेंटर सेक्टर 18, भाजपा कार्यालय कमलम सेक्टर 33, पंजाब यूनिवर्सिटी कन्वेंशन सेंटर सेक्टर 25 और क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 सहित कई स्थानों पर दीये जलाए गए।

सेक्टर 17 प्लाजा में विशेष आयोजन

सेक्टर 17 प्लाजा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को विशेष स्वरूप दिया गया। यहां रंगोली सजाई गई और बड़ी संख्या में दीये प्रज्वलित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन कमांड कंट्रोल सेंटर, सेक्टर 17 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बर्ड पार्क, सेक्टर 6 में कार्यकर्ताओं के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया।

बूथ स्तर तक पहुंचा अभियान

भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के अनुसार, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न बूथों पर स्थानीय नागरिकों और लाभार्थियों ने दीये जलाए। भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के संकल्प का अवसर है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक जनसेवा के कार्यक्रम पहुंचाए जा रहे हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top