logo
Latest

लड़कियों के लिए फायर ब्रिगेड में नौकरी के लिए टेस्ट नियम बदलना मुख्यमंत्री मान का ऐतिहासिक फैसला : रंधावा


डेराबस्सी (दयानंद /शिवम) हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन कहा कि ब्रिगेड विभाग में महिलाओं की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के नियमों में बदलाव करने का फैसला ऐतिहासिक है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मान का धन्यवाद किया । विधायक ने कहा कि फायर ब्रिगेड में नौकरी पाने के लिए लड़कियों के हिसाब से नियम बनाने की मांग डेराबस्सी हलके की लड़कियों ने मुख्यमंत्री मान के आगे भांखरपुर दौरे के दौरान की थी। जिसे पूरा करके मुख्यमंत्री मान ने डेराबस्सी हलके की जनता से किया दूसरा वादा भी पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के इस ऐतिहासिक फैसले से जहां लड़कियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं लड़कियों को फायर फाइटिंग स्टाफ के तौर पर भर्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिजिकल टेस्ट के लिए बनाए गए गलत नियमों के कारण लड़कियां टेस्ट में फेल हो जाती है , क्योंकि लड़के और लड़कियों को उठाने के लिए बराबर 60 किलो वजन दिया जाता था, जो पूरी तरह से गलत था। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र और वर्ग में लड़के और लड़कियों के लिए नियम अलग-अलग हैं लेकिन फायर ब्रिगेड में नौकरी पाने वालों को उन्हीं नियमों के अनुसार परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जाता है। जिसमें बदलाव करना बेहद जरूरी था।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top