logo
Latest

वैदिक गणित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न वर्गों में विद्यालयों ने हासिल किए स्थान


उत्तराखंड लाइव /ऋषिकेश। ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को हरिद्वार संकुल स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर गणितीय कौशल, त्वरित गणना और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रमुख एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीपुर के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल, स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज ऋषिकेश के प्रधानाचार्य सौरभ अग्रवाल, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के उप प्रधानाचार्य अजय सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी एवं प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।

संकुल प्रमुख लोकेंद्र अंथवाल ने कहा कि वैदिक गणित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा सरल वैदिक सूत्रों के माध्यम से उनकी गणना क्षमता को तेज एवं सटीक बनाना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि वैदिक गणित प्राचीन भारत का अनमोल उपहार है। इसके माध्यम से विद्यार्थी जटिल अंकगणितीय एवं बीजगणितीय गणनाओं को कम समय में मानसिक रूप से हल करना सीखते हैं। इससे गणना में होने वाली सामान्य गलतियों को कम करने के साथ विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, एकाग्रता, स्मरण शक्ति और समस्या समाधान कौशल को भी विकसित करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि वैदिक गणित विद्यार्थियों के मन से गणित के डर को दूर कर इसे सरल और रोचक विषय के रूप में समझने में सहायक है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में रहे विजेता

वैदिक गणित प्रश्न मंच बाल वर्ग में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर रानीपुर हरिद्वार द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार तृतीय रहा।

किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर प्रथम, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास तृतीय रहे। तरुण वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीपुर प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर द्वितीय और आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की तृतीय स्थान पर रहा।

वैदिक गणित प्रयोग प्रतियोगिता बाल वर्ग में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की प्रथम, मायापुर हरिद्वार द्वितीय और ढालवाला तृतीय रहे। किशोर वर्ग में रुड़की प्रथम, मायापुर द्वितीय और रानीपुर तृतीय रहे। तरुण वर्ग में आवास विकास प्रथम और रानीपुर हरिद्वार द्वितीय रहा।

वैदिक गणित पत्र प्रस्तुतीकरण बाल वर्ग में बालिका विद्या मंदिर 14 बीघा प्रथम, आनंद स्वरूप आर्य विद्या मंदिर रुड़की द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास तृतीय रहे। किशोर वर्ग में योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की प्रथम, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की द्वितीय और आवास विकास तृतीय रहे। तरुण वर्ग में बालिका विद्या मंदिर 14 बीघा प्रथम, आनंद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की द्वितीय और आवास विकास तृतीय रहे।

वैदिक गणित प्रदर्श प्रतियोगिता के तरुण वर्ग में शंकु परिच्छेद विषय में रानीपुर हरिद्वार प्रथम और आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की द्वितीय रहा। त्रिकोणमिति विषय में रुड़की प्रथम, मायापुर हरिद्वार द्वितीय और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तृतीय रहा। नवाचार विषय में रानीपुर हरिद्वार प्रथम और आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की द्वितीय रहे।

किशोर वर्ग के नवाचार विषय में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की प्रथम, पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला द्वितीय और रानीपुर हरिद्वार तृतीय रहे। बाल वर्ग के बीजगणित विषय में रुड़की प्रथम और मायापुर हरिद्वार द्वितीय रहे। नवाचार विषय में रुड़की प्रथम, रानीपुर द्वितीय और मायापुर हरिद्वार तृतीय रहे।

किशोर वर्ग के प्रमेय विषय में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की प्रथम, रानीपुर हरिद्वार द्वितीय और आवास विकास तृतीय रहे। मेंसुरेशन विषय में रुड़की प्रथम, मायापुर द्वितीय और रानीपुर तृतीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग के बहुभुज विषय में रुड़की प्रथम, आवास विकास द्वितीय और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 14 बीघा तृतीय रहा।

गणित आचार्य पत्र वाचन में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की के जितेंद्र प्रथम, पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला के बिशन सिंह नेगी द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के शैलेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों एवं निर्णायकों द्वारा प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्या भारती संभाग निरीक्षक गढ़वाल नत्थीलाल बंगवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैदिक गणित विद्यार्थियों को गणितीय संक्रियाओं में दक्ष बनाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

संकुल प्रमुख लोकेंद्र अंथवाल ने कहा कि वैदिक गणित की विधियों से विद्यार्थी कम समय में अधिक गणनाएं कर सकते हैं, जिसका लाभ उन्हें भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगा। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने विद्यार्थियों से आगामी वर्षों में भी अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने और नियमित अभ्यास के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड़, नवनीश शर्मा, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह नेगी, दिविशंकर नैथानी, कीर्ति दत्त नौटियाल, कुलदीप सजवान एवं रमेश गुनसोला ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top