logo
Latest

श्री राम मंदिर न्यास, अयोध्या की ओर से डॉ. संदीप संधू को प्राप्त हुआ श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूजन का निमंत्रण


चण्डीगढ़ : श्री राम मंदिर न्यास, अयोध्या की ओर से चण्डीगढ़ विकास समिति की अध्यक्ष डॉक्टर संदीप संधू को 22 जनवरी को श्री राम मंदिर, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पूजन हेतु विशिष्ट निमंत्रण प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूजन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह आमंत्रण पत्र डॉ. वीरेंदर गर्ग, पंजाब प्रांत सम्पर्क प्रमुख (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), त्रिलोकीनाथ गोयल, चण्डीगढ़ विभाग संचालक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) तथा राजिंदर जैन, अध्यक्ष (सेवा भारती, चण्डीगढ़) द्वारा व्यक्तिगत रूप से डॉ. संधू को दिया गया। ये निमंत्रण देश भर में अति विशिष्ट व्यक्तियों को भेजे जा रहे हैं।

डॉ. संधू ने बताया कि वे स्वयं को अति सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें इस ऐतिहासिक क्षण का प्रतिभागी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रभु श्री राम की विशेष कृपा के बिना संभव नहीं था तथा वे निस्वार्थ भाव से चण्डीगढ़ में जो सेवा तथा विकास कार्य करती आ रही है यह निमंत्रण उसी का एक फल है। डॉ. संधू ने यह भी जानकारी दी कि पिछले कई दिनों से वे और उनकी समस्त टीम राजधानी क्षेत्र के विभिन्न भागों में जाकर 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन के उपलक्ष को एक भव्य उत्सव के समान मानने के लिए श्री राम नाम के दीप प्रज्वलित कर रही हैं। उन्होंने चण्डीगढ़ की जनता से यह अपील भी की है कि सभी लोग 22 जनवरी को दीपावली की तरह मनाएं और श्री राम नाम के दीप अपने-अपने घरों में प्रज्वलित करें। उल्लेखनीय है कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अंततः भव्य राम मंदिर में श्री राम लला की प्रतिमा को विराजमान कर प्राण प्रतिष्ठा पूजन किया जाएगा। इस शुभ अवसर का केवल देश में ही नहीं अपितु विश्व भर में सभी को इंतजार है। ऐसे में अत्यंत भाग्यशाली तथा विशिष्ट व्यक्तियों को श्री राम मंदिर न्यास की ओर से प्राण प्रतिष्ठा पूजन हेतु विशिष्ट निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। देश भर से कई विशिष्ट तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों को निमंत्रण प्राप्त हो चुके हैं तथा कुछ और निमंत्रण अभी भेजे जाने शेष हैं। जिन भी व्यक्तियों को ये निमंत्रण प्राप्त हुए हैं उन्हें श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूजन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top