logo
Latest

ग्लोब टोयोटा ने जरूरतमंदों को कंबल और हीटर वितरित किए


मोहाली । ग्लोब टोयोटा ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत, क्षेत्र में चल रही भीषण शीतलहर से निपटने के लिए जरूरतमंदों की मदद करके एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। कंपनी ने सरकारी सिविल अस्पताल, कुराली, जिला मोहाली में मरीजों को 40 कंबल और 10 हीटर वितरित किए। विवेक दत्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, ग्लोब टोयोटा ने कहा कि “तापमान में लगातार गिरावट के साथ, क्षेत्र में भीषण शीत लहर चल रही है, जिससे सुविधाओं से वंचितों के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। कंबल और हीटर का वितरण इन कठिन समय के दौरान मरीजों और उनके परिवारों के लिए आराम और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है। हम समाज की देखभाल और उसके लिए करुणा के सोच से प्रेरित हैं और इसी के अनुसार ये कार्य किया गया है।
विवेक दत्ता के विजन से प्रेरित इस सफल प्रयास का नेतृत्व आशु मिसर, ग्रुप हेड, मार्केटिंग, ग्लोब टोयोटा ने अपनी समर्पित टीम के साथ किया।


इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकारी सिविल अस्पताल, कुराली के डॉ. अमित अरोड़ा ने कहा कि “ये कंबल और हीटर ठंड से जूझ रहे लोगों को बहुत ज़रूरी राहत प्रदान करेंगे। ये अस्पताल को कठोर मौसम के बावजूद मरीजों के आराम को सुनिश्चित करने में भी मदद करेंगे। सरकारी सिविल अस्पताल, कुराली, समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों से आने वाले मरीजों की व्यापक सेवा करता है।
आशु मिसर ने कहा कि ग्लोब टोयोटा में हम समझते हैं कि कम्युनिटी सर्विस एक सफल व्यवसाय बनाने जितना ही महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य जीवन को बेहतर बनाना और समाज की भलाई में योगदान देना है। ग्लोब टोयोटा सुविधाओं से वंचितों की बेहतरी और संपूर्ण कल्याण के लिए प्रभावशाली पहलों को आगे बढ़ाता रहता है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top