logo
Latest

मोदी सरकार के श्वेत पत्र ने कांग्रेस के काले कारनामों की खोली पोल: अनुराग ठाकुर


हिमाचल प्रदेश/ नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज यानी 11 फरवरी को हिमाचल प्रवास पर थे। इस दौरान  अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम झंडुता विधानसभा के ग्राम पंचायत बालघाड़ के ठप्पर और ग्राम पंचायत बल्ह सीणा के बल्ह सीणा ग्राम में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके पश्चात श्री अनुराग ठाकुर घुमारवीं विधानसभा पहुंचे जहां ग्राम पंचायत अमरपुर के अमरपुर गांव में उन्होंने गांव चलो अभियान में शिरकत की।

इससे पूर्व प्रातः काल धर्मशाला एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

हाल ही में मोदी सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए श्वेत पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “श्वेत पत्र ने पूरी तरह से कांग्रेस की पोल खोल दी है। इससे पता चलता है कि कैसे कांग्रेस की प्राथमिकता हमेशा परिवार और भ्रष्टाचार रहा है। उनके लिए देश नहीं बल्कि खुद की जेब भरना प्राथमिकता थी। श्वेत पत्र ने पूरी तरह से साफ किया है कि कैसे कांग्रेस काल में देश की आर्थिक नीतियों को नुकसान पहुंचा। देश के बैंक घाटे में थे। 12 में से 11 बैंक पीसीए फ्रेमवर्क में थे। लोग पैसा लेकर भाग रहे थे और सरकार चुप बैठी थी।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला हो रहा था। सरकारी फाइलें कैबिनेट में जाने की बजाय में एनएसी में जा रही थी जिसके सदस्य ऐसे लोग थे जिनकी काबिलियत और पृष्ठभूमि पर प्रश्न चिन्ह थे। इससे यह पता लगता है कि कांग्रेस ने देश को पीछे धकेलना का काम किया। उनकी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को नाजुक स्थिति में डाल दिया।”

 अनुराग ठाकुर ने बताया कि देश हित में भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 वर्षों तक चुप रही। हम चाहते तो पहले दिन भी श्वेत पत्र ला सकते थे परंतु देश का नुकसान ना हो और मनोबल ना गिरे इसीलिए हमने ऐसा नहीं किया। हमारे लिए पहली प्राथमिकता देश का विकास है। नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 10 वर्षों में देश को एक साफ सुथरी और ईमानदार सरकार दी है। स्पष्ट नीतियों के कारण आज सारे बैंक प्रॉफिट में हैं। देश अब लड़खड़ाती चरमराती अर्थव्यवस्था से विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। श्वेतपत्र ने आज देश के लोगों को यह बताया है कि मोदी जी ने किन परिस्थितियों से निकालकर देश को आगे बढ़ाया है।” अनुराग ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है, और उन्हीं की प्रेरणा से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुवात हुई है । महिला मोर्चा की बहनें और स्वयं सहायता समूह की बहनों ने इसमें भाग लिया। यह खेलो इंडिया, फिट इंडिया को बढ़ावा देने के लिए और जागरूकता फैलाने की दिशा में उपयोगी है। स्वस्थ रहने के लिए खेलों में भाग लें और साथ ही साथ यह मनोरंजन का भी सशक्त माध्यम है।अपनी संस्कृति परंपराओं के साथ-साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए यह बहुत अच्छी शुरुआत है। मेरा विश्वास है कि ऐसे कार्यक्रमों को पूरे प्रदेश भर में और देश भर में चलना चाहिए इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। कहा “ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पिछले 6 वर्षों से हर घर जांच और उपचार की यह सुविधा अस्पताल के माध्यम से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा दे रही है। जहां 40 तरह के आपकी जांच हो सकती है, उपचार भी होता है और दवाई भी मुफ्त में दी जाती है। इस महीने इस सेवा से लगभग 10 लाख लोग लाभवंतित हो जायेंगे”

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top