logo
Latest

ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह


प्रख्यात भजन गायक युगल चित्र-विचित्र द्वारा भजन गायन किया जायेगा
चण्डीगढ़ :  महादेव कांवड़ सेवादल, चण्डीगढ़ द्वारा अगले माह शिव महापुराण कथा व 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। इसकी तैयारियों व कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु आज संस्था से जुड़े सदस्यों व भक्तजनों को एक महत्वपूर्ण बैठक बुड़ैल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रखी गई।
बैठक में तय हुआ कि संस्था द्वारा चौथी शिव महापुराण कथा का आयोजन 27 फरवरी से किया जायेगा जिसके लिए कलश यात्रा 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से मंडी ग्राउंड सेक्टर 45 चंडीगढ़ से निकाली जायेगी। तत्पश्चात शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या एक शाम श्री राधा रानी के नाम आयोजित की जाएगी जिसमें प्रख्यात भजन गायक युगल चित्र-विचित्र जी द्वारा भजन गायन किया जायेगा। शिव महापुराण कथा 28 फरवरी से 7 मार्च तक रोजाना सांय 4 बजे से होगी। ओम महादेव सेवादल द्वारा 8 मार्च को जरूरतमंद 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करवाया जायेगा। आज की बैठक हनी गुलाटी, गौरव श्रीवास्तव, रिंकू, मोनू, सोनू, पूनम व नरेश गर्ग आदि की देखरेख में हुई।
TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top