logo
Latest

उत्तराखण्ड जन चेतना मंच द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित


चंडीगढ़: उत्तराखण्ड जन चेतना मंच (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा आज सेक्टर 12 स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्राई-सिटी क्षेत्र में सक्रिय उत्तराखंड समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान एवं मंच के अध्यक्ष शंकर सिंह पवार, मंच के प्रधान दीपक असवाल, गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के माल मंत्री मान सिंह भंडारी, चमोली विकास परिषद के प्रधान चेन सिंह राणा, महासचिव प्रदीप रावत, रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच के पूर्व प्रधान सरूप सिंह रावत, गढ़वाल सभा नयागांव के प्रधान गब्बर सिंह महेर, उत्तराखंड कला मंच सेक्टर-56 के प्रधान सुनील गुसाईं सहित बहन शांति बागड़ी एवं कल्पना कंडारी जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर मंच के प्रधान दीपक असवाल ने बताया कि “यह मंच द्वारा किया गया छट्टा पौधारोपण था और मंच समय-समय पर ट्राई-सिटी में इस प्रकार के पर्यावरणीय व सामाजिक आयोजनों का आयोजन करता रहता है।”

मंच के महासचिव हुकम सिंह रावत ने कहा, “उत्तराखण्ड जन चेतना मंच चंडीगढ़ में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सतत प्रयास करता आ रहा है।” कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण था, बल्कि समाज में सामूहिक चेतना और सहभागिता को भी प्रोत्साहित करना रहा।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top