logo
Latest

जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) निदेशक डॉ. अरविंद सिंघी को कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया


जेएसएस द्वारा वंचित वर्गों के लिए समावेशी कौशल विकास और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की हुई सराहना

चण्डीगढ़ : आईआईटी रुड़की एलुमनाई चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस), सेक्टर-38 के निदेशक डॉ. अरविंद सिंघी को कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


डॉ. अरविंद सिंघी को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण तथा आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। जेएसएस, चंडीगढ़ उनके नेतृत्व में शहर में 25 एक्सटेंशन सेंटरों के माध्यम से समुदाय स्तर पर व्यावसायिक एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है।संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यावहारिक कौशल, स्वरोजगार और आय सृजन पर केंद्रित हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को अपने कौशल को विकसित करने तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल रही है।आईआईटी, रुड़की एलुमनाई चंडीगढ़ चैप्टर ने जेएसएस चंडीगढ़ द्वारा वंचित वर्गों के लिए समावेशी कौशल विकास और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. अरविंद सिंघी ने आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और टिकाऊ आजीविका के अवसरों को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top