logo
Latest

चारधाम यात्रा में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, व्यवस्थाओं से संतुष्ट यात्री


देहरादून, 19 सितंबर 2026। प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य सरकार के अनुसार, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा को सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधाजनक यात्रा के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है।

यात्रा व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट

चारधाम यात्रा के दौरान राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में संतुष्टि का भाव दिखाई देने की बात कही गई है।गुजरात के गांधीनगर नगर निगम की महापौर मीरा पटेल ने बदरीनाथ धाम में आयोजित तीन दिवसीय श्री महाविष्णु यज्ञ और केदारनाथ धाम के दर्शन के दौरान उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

188 श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन

महापौर मीरा पटेल की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए आभार पत्र के अनुसार, उनके परिवार की ओर से 6 से 8 सितंबर 2026 तक श्री बदरीनाथ धाम में तीन दिवसीय श्री महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया।इसके बाद गुजरात से आए 188 श्रद्धालुओं के दल ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए।महापौर ने बताया कि श्रद्धालुओं के दल में कई वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे। उनके अनुसार, उत्तराखंड सरकार, स्थानीय प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को दोनों धामों में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन का अवसर मिला।

‘अतिथि देवो भवः’ की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण

मीरा पटेल ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान और यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार एवं प्रशासन की ओर से मिला सहयोग राज्य की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा और भावना का प्रमाण है।उन्होंने यात्रा के दौरान मिले सहयोग, आत्मीयता और व्यवस्थाओं के लिए उत्तराखंड सरकार, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर सरकार का जोर

महापौर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने भगवान बदरी-केदार से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top