logo
Latest

‘पीढ़ियों का कारवां’ में नई-पुरानी पीढ़ी का संगम


देहरादून, 19 सितंबर 2026। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में ‘पीढ़ियों का कारवां’ (An Intergenerational Walkathon for Active Ageing and Bonding) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठजनों के बीच संवाद, सहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

युवाओं और वरिष्ठजनों को जोड़ने की पहल

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग की ओर से ‘पीढ़ियों का कारवां’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोलागढ़ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, कोलागढ़ में संयुक्त रूप से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं का हो रहा आयोजनकार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स
पोस्टर मेकिंग
निबंध लेखन
गायन/गीत प्रतियोगिता
स्वरचित कविता/काव्य पाठ

इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को वरिष्ठजनों के अनुभवों और जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वरिष्ठजनों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को वरिष्ठजनों के अनुभव, जीवन मूल्यों और समाज में उनके योगदान से जोड़ना है। इसके साथ ही पीढ़ियों के बीच संवाद और सम्मान की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व और संवेदनशीलता का संदेश देने का भी प्रयास किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर विभाग ने की तैयारियां

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विद्यालय और छात्रावास प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है।प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ कार्यक्रम को प्रभावी और प्रेरणादायी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

संवाद और सम्मान का सेतु बनेगा कार्यक्रम

कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठजनों और युवाओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठजन समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं और उनके अनुभव एवं जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकते हैं।‘पीढ़ियों का कारवां’ जैसे कार्यक्रम दोनों पीढ़ियों के बीच संवाद, सम्मान और आत्मीयता का सेतु तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top