logo
Latest

जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिलता, तब तक राष्ट्रव्यापी महा-अभियान अविरल जारी रहेगा : पूज्य श्री गोपाल मणि


“सुबह उठकर सर्वप्रथम गौमाता के दर्शन  करने से मनुष्य के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं”

चण्डीगढ़ : श्री गोपाल गोलोक धाम, रामेश्वरी भक्त आश्रम ट्रस्ट, शाखा कैम्बवाला, चण्डीगढ़ द्वारा पितृ पक्ष के पावन अवसर पर हो रही सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौकथा’ में आज गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी  अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को धेनुमानस गौकथा का रसपान कराया। उन्होंने धेनुमानस ग्रंथ का प्राकट्य और महत्व बताते हुए कहा कि ‘धेनुमानस’ सद्ग्रन्थ का प्राकट्य साक्षात गौमाता की असीम अनुकंपा से हुआ है। इस ग्रंथ के माध्यम से पूरे देश में जनजागरण फैलाया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे प्राचीन सनातन शास्त्रों में सुबह उठकर सर्वप्रथम गौमाता के दर्शन करने का विधान है, जिससे मनुष्य के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि गोक्रांति मंच का मुख्य उद्देश्य ‘गौमाता को राष्ट्रमाता’ बनाने का है और इसके लिए महा-आंदोलन चलाया जा रहा है। कथा के दौरान महाराज श्री ने अपने जीवन के मुख्य संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जब तक इस पावन धरा पर गौहत्या पूरी तरह बंद नहीं होती और गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा नहीं मिलता, तब तक यह राष्ट्रव्यापी महा-अभियान अविरल जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में गौ माता की महाआरती की गई और उपस्थित समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद व भंडारा वितरित किया गया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top