logo
Latest

उत्तराखंड भातृ संगठन, दरिया ने भगवान श्रीराम जी की निकली भव्य शोभा यात्रा


श्री राम शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

चडीगढ : अयोध्या में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज उत्तराखंड भातृ संगठन, दरिया चडीगढ ने गढवाल कलोनी में राम भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। हजारों राम भक्तों ने जय श्रीराम जी के जयघोष से गांव दरिया की गलियां गूंज उठी। इस अवसर पर जगह जगह पुष्प बरसात के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया ।

शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथ में श्रीराम के झंडे लेकर हजारों लोगों भगवान श्रीराम के नारे लगाये पूरा माहौल राम नाम से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने फूलों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। फल के साथ लड्डू भी बांटे गए। उत्तराखंड भातृ संगठन के प्रधान सुनील पंत ने कहा कि भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया ।

 

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top