logo
Latest

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की


मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश।
वन्यजीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और वन्यजीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और स्थानीय लोगों की आजीविका के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने और संघर्ष के दौरान साहसिक कार्य करने वाले नागरिकों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने की व्यवस्था करने को कहा।बैठक में वन्यजीव हमलों के पीड़ितों को समय पर मुआवजा देने, कैमरा ट्रैप, ड्रोन, एआई आधारित निगरानी और क्यूआरटी टीमों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। हरिद्वार कुंभ के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष क्यूआरटी टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के लिए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स, पर्यावरण अनुकूल सफारी वाहन और वन्यजीव अपराधों की प्रभावी जांच जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।बैठक में वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद श्री गीताराम गौड़, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ श्री कपिल लाल, एडीजी श्री ए.पी. अंशुमन, सचिव श्री सी रविशंकर , प्रमुख वन संरक्षक श्रीमती नीना ग्रेवाल एवं वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top