logo
Latest

गढ़वाल सभा चंडीगढ़ ने तेज किया सदस्यता अभियान, 2027-30 चुनाव की तैयारी शुरू


2027-30 चुनाव की तैयारी शुरू, आजीवन सदस्यता ₹500 और साधारण सदस्यता ₹10 प्रतिवर्ष

चण्डीगढ़ : गढ़वाल भवन, सेक्टर 29 ए में सभा की कार्यकारिणी की बैठक सभा के प्रधान शंकर सिंह पवार की अध्यक्षता में गढ़वाल भवन की सभा कक्ष में आहूत की गई । बैठक में आगामी 2027-30 चुनाव के लिए सदस्यता शुल्क के बारे में सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अवगत कराया गया और उनसे आग्रह किया गया कि प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य सभा के कार्यक्षेत्र में सदस्यता मुहिम तेज करें ताकि आगामी चुनाव से पहले अधिक से अधिक सदस्य बनाए जा सकें। सभा के महासचिव वीरेंद्र कंडारी ने अवगत कराया कि सभा के संविधान के अनुसार  सभा के दो प्रकार के सदस्य होते हैं। एक आजीवन सदस्य जिनका आजीवन सदस्यता शुल्क ₹500 प्रति सदस्य है। दूसरे साधारण सदस्य जिनका सदस्यता शुल्क ₹10 प्रति सदस्य प्रतिवर्ष यानी कि 3 साल के लिए ₹30 उनसे इकट्ठे लिए जा सकते हैं।

सभा के आगामी चुनाव प्रक्रिया में वही सदस्य भाग ले सकते हैं जो सभा के आजीवन सदस्य हों या साधारण सदस्य हों। अतः ट्राइसिटी चंडीगढ़ में रहने वाले सभी गढ़वाली प्रवासियों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सभा से जुड़ें व सदस्य बनें जिसके लिए सभा की कार्यकारिणी के सदस्य उनसे संपर्क करेंगे  वे गढ़वाल भवन में स्वयं आकर भी सदस्य बन सकते हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top