रायपुर में अपने ही विधायक के खिलाफ भाजपाई।
रायशुमारी में पर्ची पर लिखा विधायक को न दिया जाय टिकट
देहरादून/उत्तराखंड लाइव:भाजपा खेमे में रायपुर विधायक उमेश शर्मा को लेकर भाजपा में मदभेद बना हुआ है।मंगलवार को हुई रायपुर विधानसभा की रायशुमारी में विरोधी खेमे के महानगर और मंडल के पदाधिकारियों ने पर्ची पर अपने पसंद के तीन प्रत्याशियों के नाम लिखने की जगह विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ राय दी है। रायशुमारी में शामिल विरोधी खेमे के पदाधिकारियों ने पर्ची पर ‘विधायक उमेश शर्मा काऊ को टिकट न देने की पैरवी की है। आपको बता दें कि रायपुर विधानसभा में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनकी पार्टी के खेमे के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है। चुनाव नजदीक आते ही विरोधी खेमे ने विधायक का विरोध तेज कर दिया।
रायपुर विधानसभा के दावेदारों की सूची:-
रायपुर विधानसभा से कुल नौ लोगों ने दावेदारी जताई है। इसमें विधायक उमेश शर्मा काऊ, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजयुमो पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत भंडारी, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट, पूर्व दर्जाधारी राजकुमार पुरोहित, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, भाजपा प्रकाशन विभाग की संयोजक विनोद उनियाल और सुलोचना शामिल हैं।
Video Ad
