logo
Latest

भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय खादी हैंडलूम दिवस पर काश्तकारों को किया सम्मानित


चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन के नेतृत्व में सेक्टर 38 स्थित जन शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय खादी दिवस स्वदेशी जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया। हस्त निर्मित हैंडलूम प्रोडक्ट्स को बनाने वाले काश्तकारों बलबीर कौर, मिनी, दिव्या, सुमति आदि को इस अवसर पर हथकरघा हैंडलूम एवं खादी को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी निर्मित वस्तुएं अपनाना ही सही मायने में हमारे देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भाजपा महिला मोर्चा आज विदेशों में हमारे भारत निर्मित हैंडलूम वस्तुओं की सबसे ज्यादा मांग बढ़ती जा रही है, लेकिन हम भारतीय लोग पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं यह दुखदाई है। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ अरविंद सिंह,  प्रोग्राम ऑफिसर  श्याम, इंस्ट्रक्टर बलवीर कौर, मनजीत कौर, निम्मी, कार्यक्रम की संयोजक शबीना बंसल, प्रदेश मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता, नीलम शाह, रिंकू सिंह, रुचि कपूर, रजिया, गीता शर्मा एवं रितु सूद  आदि इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top