Latest
क्रेजी शॉट विश्व की समस्त मातृ शक्ति को सादर समर्पित है।
Uttarakhand Live March 8, 2022
क्रेजी शॉट/अशोक क्रेजी
धरा से लेकर अम्बर तक
शून्य से लेकर समन्दर तक
दिखलाया तूने अपना दम
हर जगह लहराया परचम।।
कठोर तपस्या कर के तूने
यम को भी चौकाया है
नारी निश्चय होता क्या है
जग को भी बतलाया है।।
लड़ने गईं जब युद्ध भूमि पर
तो झांसी की रानी बन गई
बछेन्द्री बनकर तू ही नारी
उच्च हिमालय छू गईं।।
तुम सौंदर्य में ऐश्वर्या हो
स्वर में तुम लता दीदी हो
सेवा में तुम मदर टेरेसा
सत्ता में इंद्रा गांधी हो।।
यूँ तो तेरे कई रूप है नारी
है अद्भुत तेरी महिमा
सभी रूप में लगती प्यारी
लेकिन सबसे प्यारा रूप है माँ।
Video Ad

Top