पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने, धामी के साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली
देहरादून/उत्तराखंड लाइव: पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। शपथ लेते ही पुष्कर धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। देहरादून परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में कई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली।
नई कैबिनेट में धामी ने पांच पुराने चेहरों को बरकार रखा है तो तीन नए चेहरे भी शामिल किए हैं।
समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी सहित कई केंद्रीय नेता मौजूद थे।
इसके इलावा उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।
धामी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज शामिल हैं।
शपथ ग्रहण के बाद सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार गांव-गांव तक जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता से जो भी वादे किए हैं, सरकार हर वादे को निभाएगी। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राज्य को देश में नंबर बनाना है।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट कल होगी और इसमें सरकार राज्य के विकास के लिए जरूरी फैसले लेगी।
सीएम धामी शपथ ग्रहण के बाद लोगों से मिलेंगे। कुछ जरूरी काम निपटाने के बाद शाम को हरिद्वार जाएंगे।
जहां सीएम धामी मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे। उनका गंगा आरती में भी शामिल होने का भी कार्यक्रम है। संतो का भी आशीर्वाद लेंगे। कई संत उनके शपथ ग्रहण में भी पहुंचे थे।
Video Ad
