logo
Latest

चंडीगढ़ में जीत का आधार बनेगी कार्यकर्ताओं की मेहनत : संजय टंडन


भाजपा उम्मीदवार ने मंडल सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

टंडन बोले, मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

चंडीगढ़ भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है। कार्यकर्ता कुशल रणनीति और समर्पण भाव के साथ कार्यकर्ता निरंतर परिश्रम कर रहे हैं, यही निष्ठा चंडीगढ़ में भाजपा की हैट्रिक का आधार बनेगी।

भाजपा उम्मीदवार ने मनीमाजरा स्थित बैंक कालोनी में आयोजित मंडल-5 सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। इसके साथ ही सेक्टर-8 मंडल-2 सम्मेलन भी शामिल हुए। उन्होंने चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर मंथन किया, इसके साथ ही मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बताते हुए कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है, जोकि पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना होगा।
लिहाजा बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र पर काम करते हुए एक-एक बूथ को मजबूत करना है। बूथ के सशक्त होना जीत का आधार बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से समाज के लिए कार्य करता है। उन्होंने बूथ के पदाधिकारियों को सक्रिय करते हुए कहा कि वे वोटर्स से लगातार संपर्क करें और पार्टी से जोड़ते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कमर कसते हुए भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार ने दस वर्षों में भारत को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बारे अवगत कराया, इनमें धारा 370, राम मंदिर निर्माण सहित देश का विश्व की आर्थिक शक्ति के रूप में निरंतर बढ़ना शामिल है, जिससे भारत का सम्मान बढ़ा है। आज देश पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस महाभियान में कार्यकर्ताओं को अपना योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। कार्यकर्ता दिन रात चुनाव को बड़े मार्जिन से जिताने के काम में जुट जाएं।

भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस घबराई हुई है और जनता को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ की पोल भी खोलें और लोगों को कांग्रेस के झूठ का जवाब भाजपा द्वारा किए गए 10 साल के कामों से दें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी सरकार है जिसमें देश और आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित है।

सैक्टर 8 में हुए कार्यक्रम में पूर्व महापौर राज बाला मालिक, पूर्व पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमनप्रीत, सेक्टर 8 मार्केट के प्रधान बालकिशन मालिक, मार्केट के महासचिव नवीन सिंघल, जिलाध्यक्ष दलीप सिंह, रेहड़ी मार्केट के प्रधान वीरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा को पूर्व उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट, और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कर्नल घुम्मन विशेष रूप से मौजूद थे।

मनीमाजरा बैंक कॉलोनी में अयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शिवा नंद मिश्र और महा मंत्री तरसेम लाल अत्री के साथ साथ जिलाध्यक्ष बी एस सैनी, महा मंत्री राम शुक्ला, मंडल प्रभारी गुलशन आचार्य, सोशल मीडिया प्रभारी, अंकित अरोड़ा, उपाध्यक्ष राजेश पहलवान जिला सचिव राजेश सिंगला मौजूद थे।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top