logo
Latest

इसे कहते हैं स्कूल और सच्चे शिक्षक।


सरकारी स्कूलों की छवि बदल रहा यह स्कूल।

ब्यूरो/उत्तराखण्ड लाइव: यह हम सभी जानते हैं कि यहॉं के अधिकतर सरकारी विद्यालयों में छात्र पढ़ने नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते राज्य में सैकड़ों विद्यालय अब बंद ही हो चुके हैं। जिसके चलते अभिभाव गांवों से पलायन करते दिख रहे है। लेकिन इसी बीच उत्तराखंड के बागेश्वर में एक ऐसा सरकारी स्कूल है। जहॉ आज प्रवेश के लिए अभिभावकों की लंबी लाइन लगी हुई है।
दरअसल हर वर्ष की तरह इस बार भी राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के सभी 41 के 41 बच्चों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई किया है। चयनित सभी बच्चों का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ है।

बता दें कि यहॉ के कक्षा 5वीं के सभी 41 बच्चों ने क्वालीफाई की है। जो यह बताता है कि इस स्कूल में किस तरह की शिक्षा दी जाती है। ऐसे में इससे पढ़ाई का स्तर का आकलन भी किया जा सकता है। क्योंकि, एक साथ 41 बच्चों का प्रवेश में परीक्षा क्वालीफाई करना अपने आप में ही बड़ी बात है।

छात्र आयुष्मान शाही ने गणित में 150 में से 150 नंबर प्राप्त किए। आयुष्मान शाही ने कुल 300 अंक में से 272 अंक हासिल किए हैं। वहीं शुभम सती ने कुल 270 अंक और गणित में 147 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा प्रांजल ऐठानी, राहुल ऐठानी समेत कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ख्याली दत्त शर्मा खुद इन बच्चों को पढ़ाते नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक वे इन बच्चों को कक्षा एक से तैयार कर रहे हैं। गणित विषय को वे खुद पढ़ाते हैं। जबकि, शिक्षक मंजू गढ़िया, हरीश ऐठानी, दीपक ऐठानी, विनीता चंदा, किरन आर्या, विमला का भी पठन—पाठन में भरपूर योगदान रहता है। यही वजह से है कि यहां के छात्र हर प्रतियोगिता और परीक्षा में अव्वल आ रहे हैं।

एक अप्रैल 2016 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपकोट आदर्श विद्यालय बना। यहां प्रधानाध्यापक के रूप में ख्याली दत्त शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। तब बच्चों की संख्या लगभग 30 थी। वर्तमान में 284 हो गई है।

प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा, शिक्षक मंजू गढ़िया, हरीश ऐठानी, अजय तिवारी आदि सुबह छह से रात 10 बजे तक स्कूल में उपलब्ध रहते हैं। वह प्रतियोगिता से संबंधित परीक्षाओं की निश्शुल्क तैयारी कराते हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top