logo
Latest

जहाँ कहीं भी श्री राम कथा कही जाती है वहाँ पर हनुमान जी अवश्य उपस्थित रहते हैं : साध्वी संयोगिता भारती


चण्डीगढ़ : भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी में आयोजित किये जा रहे भगवान परशुराम जन्म महोत्सव में श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों एवं अन्य सदस्यों द्वारा पंडित देवी प्रसाद पेन्युलि के नेतृत्व में श्री गणेश सहित सभी देवी-देवताओं का आह्वान-पूजन करके पूर्ण विधि-विधान से सामूहिक यज्ञ किया। तत्पश्चात दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्री राम कथा का श्रद्धालु श्रोताओं को श्रवण पान कराया। परम पूज्यनीय परम वंदनीय गुरुदेव श्री आशुतोष जी महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री संयोगिता भारती ने श्री राम कथा कहते हुए मनोहर विवेचन गीत संगीत के माध्यम से अति सरल एवं भाषा शैली से समझाया।

सुश्री संयोगिता भारती ने श्री राम कथामृत के अंतर्गत बताया जहाँ कहीं भी श्री राम कथा कही जाती है वहाँ पर बल और बुद्धि के धाम एवं प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी अवश्य उपस्थित रहते हैं। उन्होंने बताया कि कहीं राम कथा चल रही थी। संदर्भ था कि जब हनुमान जी सीता माता जी की खोज में लंका में प्रवेश करते हैं तो उन्हें वहाँ सफेद रंग के कमल दिखे। तुरंत वहाँ श्रोताओं में से एक ब्राह्मण उठे और कहने लगे कि कमल के फूलों का रंग सफेद नहीं बल्कि लाल था। कथा वाचक ने क्रोधित होकर कहा कि तुम ये कैसे कह सकते हो कि कमल के फूलों का रंग लाल था। ब्राह्मण ने अपने वास्तविक स्वरूप में अर्थात है हनुमान जी के रूप में प्रकट हो कर कहा कि वहाँ मैं ही तो था। कथा वाचक ने अपने गुरु जी इस भ्रम की वास्तविकता जाननी चाही तो गुरु जी ने कहा तुम भी सही हो और हनुमान जी भी सही हैं क्योंकि जब हनुमान जी ने माता सीता जी को अस्त व्यस्त अवस्था में देखा तो क्रोध में उनकी आँखें लाल हो गयी और उन्हें सफेद कमल भी लाल दिखाई दिये। अतः किसी वस्तु को हम जिस मानसिक दृष्टि से देखते हैं तो हमें वह वस्तु उसी आकार और रूप में दिखने लगती है।

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के प्रधान यशपाल तिवारी ने बताया कि कल सांयकाल में 4 बजे से श्री राम कथामृत की मधुर वर्षा होगी और सुबह 9९ बजे से आचार्य पंडित श्री ईश्वर चंद्र शास्त्री जी द्वारा श्री सुंदरकांड जी का पाठ और भजन कीर्तन किया जायेगा।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top